
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर देहरादून। सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक का दायित्व मिलने पर देहरादून ग्रामीण क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों में खुशी की लहर है। दायित्व मिलने पर समर्थकों एवं पूर्व सैनिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
और

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पूर्व सैनिकों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। दायित्व मिलने पर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने इसे सम्मान की बात बताते हुए नेतृत्व का आभार जताया और नवदायित्वधारी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।






