


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने मजराशीला बिजली घर पहुंचकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए अधिकारियों को जल्द व्यवस्था सुधारने की सख्त चेतावनी दी।
बैठक में गुंजन सुखीजा ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाए और अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विद्युत उपकरणों में सुधार कार्य तेजी से किया जा रहा है और अगले तीन दिनों के भीतर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। प्रदेश मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाए
इस दौरान अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा, अधिशासी अभियंता के.के. पंत, अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका चेयरमैन मनोज गुंबर, चसहित कई जनप्रतिनिधि और सभासद मौजूद रहे।
