Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

तिलपुरी में सरकारी रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

गदरपुर खबर। कुल्हा क्षेत्र के राजस्व ग्राम तिलपुरी नंबर-2 में सरकारी रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हटवा दिया। तहसीलदार गदरपुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में सरकारी रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कर आमजन के उपयोग के लिए पुनः सुरक्षित किया गया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि और रास्तों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

Advertisement
Advertisement