Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखण्ड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70 372 60222)

विधानसभा चुनाव में जीत का किया दावा

भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को रुद्रपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। बगवाड़ा में कांग्रेस नेता विक्रम सिंह विर्क के निवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उनका गाजे-बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
पत्रकारों से बातचीत में गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। पेट्रोल-डीजल बचत अभियान को उन्होंने भाजपा का दिखावा बताया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रुद्रपुर खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करें

7037260222


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!