


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पशु चिकित्सा छात्रों को बड़ी राहत देते हुए इंटर्नशिप भत्ते को तीन गुना बढ़ाने का फैसला लिया है। अब वेटेनरी इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को हर महीने ₹4,000 की जगह ₹12,000 भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
इस फैसले का लाभ प्रदेश के तीन पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों के लगभग 300 छात्रों को मिलेगा। सरकार का कहना है कि इससे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और पशु चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
• नया इंटर्नशिप भत्ता: ₹12,000 प्रति माह
• पहले मिलता था: ₹4,000 प्रति माह
• लाभार्थी: लगभग 300 छात्र
• लागू विश्वविद्यालय:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, मथुरा
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ
• सरकार पर अतिरिक्त भार: लगभग ₹4.20 करोड़ प्रतिवर्ष
• उद्देश्य: पशु चिकित्सा छात्रों को आर्थिक सहायता और प्रोफेशन में समानता बढ़ाना
