Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में पांच दिनों से बढ़ रही भीड़ के कारण दबाव बढ़ रहा है। ऋषिकेश में ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए भारी भीड़ लगी है। हजारों यात्री सुबह से लाइन में लगे हैं। यात्रियों की भीड़ के दबाव से रविवार को फिर से धक्का मुक्की हुई। 

इस दौरान रोडवेज टिकट काउंटर का शीशा भी टूट गया। महाराष्ट्र के यात्री ने जोर जबरदस्ती करते हुए काउंटर पर धक्का मारा। रोडवेज कर्मचारियों ने उक्त तीर्थयात्री को पुलिस को सौंपा दिया। समझौता होने के बाद युवक ने रोडवेज की संपत्ति क्षतिग्रस्त होने के बदले 1000 रुपये का जुर्माना जमा किया। उसके बाद पुलिस ने उक्त यात्री को छोड़ा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!