(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

रानीखेत में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के प्रथम दिवस के चतुर्थ सत्र में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने “कार्य पद्धति” विषय पर प्रभावी संगठनात्मक कार्यशैली और जनसंपर्क को मजबूत करने को लेकर अपने विचार साझा किए।
प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता विधायक प्रमोद नैनवाल ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।





