




8 जून से घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन अभियान करेंगे बीएलओ
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर विधानसभा क्षेत्र के समस्त बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी गदरपुर की अध्यक्षता में DLMT/ALMT द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरेंगे तथा BLO App के माध्यम से ऑनलाइन कार्य करेंगे। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 14 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद जिन मतदाताओं को नोटिस जारी होंगे, उनकी सुनवाई 10 जुलाई से 11 सितंबर तक की जाएगी। इसी दौरान प्रारूप 6, 7 और 8 भी भरे जाएंगे तथा 15 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा
