Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालडा 7037260222

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का रुद्रपुर में घेराव, हंगामे के बाद काम बंद

गदरपुर खबर रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में सोमवार को स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने पहुंची विभागीय टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध और हंगामे के चलते टीम को मीटर लगाने का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग की टीम संजय नगर खेड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम ने जैसे ही कुछ घरों में मीटर बदलने की प्रक्रिया शुरू की, स्थानीय लोग एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और टीम का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध बढ़ने पर विभागीय कर्मचारियों को काम रोकना पड़ा।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर आम जनता के शोषण का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय बस्तियों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि लोगों की शिकायत है कि इन मीटरों से बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि स्मार्ट मीटर इतने लाभदायक हैं तो पहले इन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के घरों में क्यों नहीं लगाया जा रहा।
ठुकराल ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस इसका जोरदार विरोध करेगी। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद सौरभ बेहड़, विकास मल्लिक, रमेन विश्वास, रंजीत तिवारी, तरुण विश्वास, सुधांशु बढ़ाई, कृष्णपद राय, आसित बाला, गोपाल गोलदार और धनंजय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा 7037260222

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।