Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर उत्तराखंड विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपखनिज (RBM) वाहनों के संचालन के नाम पर 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक पुलिस कांस्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कांस्टेबल दीपक सामंत ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के बिलहरी का निवासी है। आरोपी पर आरोप था कि वह डंपर सीज करने और चालान काटने की धमकी देकर वाहन संचालकों से लगातार अवैध वसूली कर रहा था।
मामले की शिकायत विजिलेंस से की गई थी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और कांस्टेबल को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
विजिलेंस विभाग ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत तुरंत टोल फ्री नंबर 1064 पर करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!