Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिशासी अभियंता उमाशंकर चतुर्वेदी, बोले – स्मार्ट मीटर अभियान में पारदर्शिता और जनता का हित सर्व

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। स्मार्ट मीटरों को लेकर विरोध और राजनीतिक बयानबाजी के बीच विद्युत विभाग का अभियान लगातार जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रविवार को गदरपुर टाउन क्षेत्र में 78 स्मार्ट मीटर लगाए गए, जबकि रुद्रपुर के खेड़ा संजय नगर क्षेत्र में 119 स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए।
विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए। विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर योजना से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की सटीक जानकारी मिलेगी और बिलिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी।
अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद रहकर कार्य को संपन्न कराया। इस दौरान जी. के. के. पंत (BB), राजीव चक्रवर्ती (EE), उमाकान्त चतुर्वेदी (BE), एसडीओ अन्नु अरोरा, कृतिका पाल AE(M), फरमान हैदर जैदी (SDO), उमेश राजा (JE), सुभाष शर्मा सहित अन्य लाइन स्टाफ व कॉन्ट्रेक्टर के कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।