Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70 372 60 222

गदरपुर खबर रुद्रपुर। राधा कांतपुर में आयोजित श्री श्री अखंड महानाम संकीर्तन महायज्ञ में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। पांडे
इस दौरान राजकुमार ठुकराल ने संकीर्तन में सहभागिता एक कर धार्मिक आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अध्यात्म एवं संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संकीर्तन और भजन केवल धार्मिक परंपरा का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि समाज को एकजुट रखने का भी सशक्त माध्यम हैं।
उन्होंने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महायज्ञ के दौरान विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भावपूर्ण संकीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालु देर तक संकीर्तन में झूमते रहे और भगवान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा।
इस अवसर पर गुरुचांद हरिचांद मंदिर के महाराज विवेकानंद, स्वामी कृष्णानंद महाराज, जिला पंचायत सदस्य तेज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिनाथ विश्वास, प्रमोद बोरा, सुभाष व्यापारी, बलविंदर साहू, सुनील चुघ, रजत वैध, पंकज मंडल, केरू मंडल, अर्जुन विश्वास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा 70372 60 222


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!