Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। CBSE 12वीं के एक छात्र ने री-इवैल्युएशन प्रक्रिया के दौरान गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्र का दावा है कि उसे दिखाई गई फिजिक्स उत्तरपुस्तिका उसकी नहीं है, जबकि इंग्लिश और कंप्यूटर साइंस की कॉपियों की लिखावट उससे मेल खाती है।

छात्र और उसके परिवार का कहना है कि फिजिक्स कॉपी की हैंडराइटिंग अलग दिखाई दे रही है और कुछ ऐसे उत्तर मौजूद हैं जिन्हें छात्र ने परीक्षा में लिखा ही नहीं था। इसके बाद छात्र ने मूल्यांकन प्रक्रिया और डिजिटल स्कैनिंग सिस्टम की जांच की मांग की।

मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के बाद छात्र को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। छात्र के परिवार ने कहा कि उनकी मांग सिर्फ उत्तरपुस्तिका के सत्यापन और प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर है।

अब छात्र ने सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय से मूल उत्तरपुस्तिका की जांच, स्कैनिंग प्रक्रिया की समीक्षा और सिस्टम ऑडिट की मांग की है। फिलहाल मामले पर आधिकारिक जांच और निष्कर्ष का इंतजार है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।