


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। तहसील गदरपुर अंतर्गत विधानसभा गदरपुर के ग्राम केला खेड़ा में उपजिलाधिकारी अमृता शर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली तथा घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य का जायजा लिया।
एसडीएम अमृता शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की भी जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से एसआईआर कार्य पूरा करने पर जोर दिया। स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद कर उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
