Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा7037260222,)

गदरपुर खबर‌ रुद्रपुर। सावन मास के पावन अवसर पर रमपुरा से हरिद्वार डाक कांवड़ लेने जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से उनकी यात्रा मंगलमय, सफल एवं सुरक्षित रहने की कामना की।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि सावन मास में कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। इस पावन पर्व पर श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।
कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में राजेश कोली, प्रीतम कोली, सतीश कोली, रोहित कोली, समीर कोली, सचिन पाल, सुनील कोली, अजय श्रीवास्तव, पवन कोली, पंकज कोली सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!