Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रात करीब 11:45 बजे आर्य समाज मंदिर गली की घटना, समय रहते आग पर पाया गया काबू

श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70372 60222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। शहर के भगत सिंह चौक के निकट आर्य समाज मंदिर गली स्थित श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में सोमवार देर रात करीब 11:45 बजे अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, यह बुटीक शहर के समाजसेवी डॉ. संदीप डोगरा की धर्मपत्नी श्रीमती शैलजा डोगरा द्वारा संचालित किया जाता है। आग लगने से बेसमेंट में रखा सामान काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे शोरूम के अन्य हिस्सों में आग फैलने से बचाव हो गया।
घटना के दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल भी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों में सहयोग किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा है।
स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि दमकल टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा

Advertisement
Advertisement