Spread the love

(“रिपोर्टर सागर dhamija)

(कृष्णा वार्ता gadarpur उत्तराखंड)

Gadarpur …..”जन जन की सरकार – सरकार जनता के द्वार” अभियान के अंतर्गत दिनांक 3, 4 एवं 5 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रूप में डॉ. हर्ष सिंह एरी (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ ललित पोखरिया ( नाक कान गला रोग विशेषज्ञ)डॉ. उदय शंकर (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. निशांत पांडे (सर्जन), डॉ. विवेक सिंह (नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. मधु माथुर (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. ईश डल्ला (मनोचिकित्सक) उपस्थित रहे और मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

शिविर में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आशा समन्वयक श्रीमती सीमा कालरा,सपना विश्वास एवं समस्त आशा कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर से 2–3 दिन पूर्व घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा शिविर में पहुँचने के लिए प्रेरित किया गया। एएनएम श्रीमती सीमा एवं श्रीमती प्रभा मंडल द्वारा गर्भवती एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। मोहम्मद रिजवान ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर द्वारा शिविर की व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाए जाने हेतु निरंतर अवलोकन किये जा रहे हैं। श्री विपिन सिंह, दृष्टिमीतिज्ञ द्वारा आखो की जांचे की गई।

नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि उपरोक्त शिविरों का आयोजन समय समय पर किया जाता रहेगा ताकि जनसामान्य को उनके निकटस्थ चिकित्सा इकाइयों में ही विशेषज्ञ चिकित्सा द्वारा उपचार मिल सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि इन विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके निकट विशेषज्ञ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनसामान्य से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क उपचार, औषधि वितरण तथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, विधायक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर, डॉ विवेक सिंह के निर्देशन में समस्त व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं तथा उनके द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 3 अगस्त 2026 के सिविल में 450 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार कराकर स्वास्थ्य लाभ उठाया ।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!