Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70 372 60 222)दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में मना जश्नगदरपुर खबर रुद्रपुर। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6053 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
जीत की खुशी में ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि दतिया की जनता ने विकास, जनहित और कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
कार्यक्रम में लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, विकास बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, संजय सैनी, सुनील जालिम, अमरजीत सैनी, विवेक, नितिन, सोनू शर्मा, सोनू सिंह, नंदू, मुकेश, सोनू सक्सेना, राकेश अधिकारी, ललित सिंह बिष्ट, सुदीप सिंह, केरू मंडल, रुद्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement