(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितंबर 2026 (शनिवार) को ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं से संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे आईजीएल हैलीपैड, काशीपुर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से ढकिया रोड स्थित द प्रिंस पैलेस, गणेशपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है।






