राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी शुभकामनाएं
(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। दिल्ली प्रवास के दौरान रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ से मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान तरुण चुघ ने महापौर विकास शर्मा को स्नेह दिल्ली में महापौर विकास शर्मा की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकातएवं आशीर्वाद दिया। दोनों के बीच आत्मीय वातावरण में बातचीत हुई।
इसके अलावा महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भी मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, गतिविधियों एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई।
महापौर की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई इन मुलाकातों को उनके दिल्ली प्रवास की महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है।









