चमोली और उत्तरकाशी को मिले नए मुख्य विकास अधिकारी
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(99173 22413)

गदरपुर खबर देहरादून प्रशासनिक फेरबदल के तहत चमोली जनपद में दीपक रामचन्द्र सेठ (IAS) को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है। वहीं, चमोली के वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी (PCS) को निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में उत्तरकाशी जनपद में राहुल आनंद (IAS) को नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है। उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह (PCS) को अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त नारायण सिंह नैथानी को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर से अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली से अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
इस फेरबदल से प्रदेश के पर्वतीय जनपदों की प्रशासनिक व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है।









