Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

1038903_cropped.webp

 

Advertisement

महाराजपुर में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल विभाग की फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची; सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने मुआवजे के लिए अधिकारियों से की वार्ता

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

1038900_cropped.webp

 

गदरपुर खबर किच्छा। महाराजपुर में नारायणपुर किसान सहकारी समिति के चेयरमैन नरेंद्र ठुकराल के खेत में आग लगने से करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने नरेंद्र ठुकराल के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। फसल के नुकसान की भरपाई के लिए विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

 

1038924_cropped.webp

 

वहीं, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने पीड़ित किसान नरेंद्र ठुकराल को 7 एकड़ गन्ने की फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। इस पर विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

विपिन जल्होत्रा ने कहा कि किसान की मेहनत से तैयार फसल का इस तरह नुकसान होना बेहद पीड़ादायक है। किसान को राहत दिलाने के लिए संबंधित विभाग से लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा।

Advertisement
Advertisement