


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा)
(703726222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन द्वारा बुधवार को माननीय विधायक श्री शिव अरोरा का जन्मदिवस लक्ष्मी नारायण मंदिर (पांच मंदिर), मुख्य बाजार, रुद्रपुर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर विधायक शिव अरोरा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र के निरंतर विकास एवं जनकल्याण की कामना की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात खुराना ने विधायक शिव अरोरा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सदैव जनसेवा के प्रति समर्पित रहे हैं और उनके नेतृत्व में रुद्रपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रभात खुराना, उपाध्यक्ष इंदर साहनी, महामंत्री दिलीप गुगलानी, कोषाध्यक्ष सोनू अनेजा तथा मीडिया प्रभारी मयंक माटा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
