Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

पुरानी कार्यकारिणी ने सौंपा आय-व्यय का लेखा-जोखा,
सनातन धर्म मंदिर में सर्वसम्मति से चुना गया नया अध्यक्ष।

गदरपुर खबर, संवाददाता। श्री रामलीला कमेटी, अनाज मंडी गदरपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समिति के सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
नई कार्यकारिणी में कृष्ण अनेजा को अध्यक्ष, अशोक धीर को महामंत्री तथा अनिल सूधा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समिति के सदस्यों एवं नगरवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में श्री रामलीला कमेटी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी पदाधिकारियों ने समिति के विकास, भव्य रामलीला आयोजन तथा समाजहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अंत में सभी ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों पर सदैव बनी रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!