Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता gadarpur उत्तराखंड)

रुद्रपुर। दिनेशपुर निवासी एक किसान के बैंक खातों से साइबर ठगों ने 1.52 करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। पीड़ित का आरोप है कि बीमारी के दौरान अस्पताल में भर्ती रहने का फायदा उठाकर उसके मोबाइल नंबर और बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग किया गया। मामले में साइबर थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दिनेशपुर के वार्ड नंबर-2, मोतीपुरा बुक्सौरा निवासी स्वरूप सिंह पुत्र मोहन सिंह के एक्सिस बैंक की दिनेशपुर शाखा में दो बचत खाते हैं। उन्होंने हाल ही में जमीन बेचने के बाद दोनों खातों में बड़ी रकम जमा की थी।22 जुलाई तक दोनों खातों में कुल 1 करोड़ 82 लाख 96 हजार 183 रुपये जमा थे। साइबर थाने में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 21 से 25 जुलाई तक स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इसी बीच 22 से 27 जुलाई के बीच उनके दोनों खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और एटीएम के माध्यम से 1 करोड़ 52 लाख 56 हजार 98 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की सुबह बैंक प्रबंधक ने उन्हें सूचना दी कि 22 जुलाई को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक्सिस मोबाइल ऐप सक्रिय की गई थी, जबकि उन्होंने स्वयं ऐसा नहीं किया था। उनका आरोप है कि साइबर अपराधियों ने मोबाइल नंबर और बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर पूरी रकम निकाली। उन्होंने अजय, सोनू और मनजीत कौर पर बीमारी के दौरान धोखाधड़ी किए जाने का संदेह जताते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। साइबर थाना पंतनगर प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement