Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखण्ड) 

रुद्रपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को देखते हुए ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जिले में विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर 30 जुलाई से 11 अगस्त तक रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा। पुलिस की ओर से जारी यातायात योजना के अनुसार रुद्रपुर क्षेत्र में भारी वाहनों का संचालन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर और बिलासपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन काशीपुर, हरिद्वार, नैनीताल, सितारगंज, किच्छा और सिडकुल जाने के लिए रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे। 

Advertisement
Advertisement