Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 31 जुलाई को गदरपुर पहुंचकर क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा गदरपुर के विकास को नई गति प्रदान करेगा।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी गदरपुर में नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड एवं विकासखंड कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा रुद्रपुर में रिंग रोड का उद्घाटन, शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और गदरपुर-रुद्रपुर क्षेत्र भी तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बनें।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!