(कृष्णा वार्ता बदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 31 जुलाई को गदरपुर पहुंचेंगे और क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि यह दौरा गदरपुर के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने बताया कि मुख्यमंत्री के करकमलों से गदरपुर में नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड एवं विकासखंड कार्यालय भवन का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही रुद्रपुर में रिंग रोड का उद्घाटन, शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण तथा अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और गदरपुर-रुद्रपुर क्षेत्र भी तेजी से विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बनने की अपील की।








