


गुलरभोज चौकी पुलिस की गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। कोतवाली गदरपुर की चौकी गुलरभोज पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध 12 बोर पोनिया बंदूक, दो जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 को चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मेघा शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान गुलरभोज क्षेत्र में वृहद गोलाई से ऊपर जलाशय वाली रोड के कट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान राजू पुत्र स्वर्गीय चरन सिंह, निवासी कॉलोनी नंबर-2, वार्ड नंबर-7, गुलरभोज, गदरपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर पोनिया बंदूक, दो जिंदा 12 बोर कारतूस तथा काले-स्लेटी रंग की बिना नंबर प्लेट हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर हथियार, कारतूस एवं मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली गदरपुर में एफआईआर संख्या 211/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बरामद हथियार के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, कांस्टेबल 1206 लक्ष्मण कुमार, कांस्टेबल 615 रघुवर सिंह रावत एवं कांस्टेबल 961 शान्त लाल शामिल रहे।
