


गुलरभोज चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई, हरिपुरा जलाशय मार्ग से आरोपी दबोचा
कोतवाली गदरपुर की चौकी गुलरभोज पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार एवं कांस्टेबल रघुवर सिंह रावत गश्त पर थे। इस दौरान हरिपुरा जलाशय से ठंडा नाला जाने वाली सड़क पर कुलदीप पुत्र जसवंत सिंह निवासी ककराला, गुलरभोज को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली गदरपुर में एफआईआर संख्या 214/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
