Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भूमि पर मालिकाना हक, आरटीई, नकली बीजों पर कार्रवाई और बाजपुर चीनी मिल स्क्रैप मामले की जांच की उठी मांग

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर में अखिल भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक, किसान हितों के मुद्दों पर हुआ मंथन

गदरपुर खबर। अखिल भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को गदरपुर स्थित कंबोज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, मंडल, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने कहा कि किसान हितों की रक्षा के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों से जुड़े हर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएगा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगा।
बैठक में विभिन्न श्रेणियों की भूमि पर किसानों को मालिकाना हक दिलाने, पांच एकड़ तक कृषि भूमि वाले किसानों के बच्चों को आरटीई के तहत शिक्षा का लाभ देने, बाजपुर चीनी मिल के कथित स्क्रैप घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा नकली बीज और कृषि दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी ऊषा तोमर ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव दर्शन सिंह देओल ने किया। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की मंडल महासचिव विक्रम सिंह गोराया  ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क ‌ हैप्पी विर्क सहित , मंडल, जिला और ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement