Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का गदरपुर आगमन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उनके करकमलों से गदरपुर विकासखंड कार्यालय एवं नवीन बस स्टैंड का लोकार्पण होने जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। गदरपुर को भी लगातार नई विकास योजनाओं की सौगात मिल रही है। विकासखंड कार्यालय एवं बस स्टैंड का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री का गदरपुर आगमन क्षेत्र के विकास के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है। इन परियोजनाओं से आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गदरपुर के समग्र विकास को नई पहचान मिलेगी।
उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा का भी स्वागत करते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में लोकार्पण समारोह में पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत करने की अपील की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!