


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

(गदरपुर खबर संवाद सूत्र )सितारगंज। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की हल्द्वानी टीम ने 29 जुलाई 2026 को सितारगंज तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा को कुल 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि दोनों आरोपी भूमि संबंधी कार्य कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की हल्द्वानी टीम ने योजनाबद्ध ट्रैप कार्रवाई की और दोनों को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 14,000 रुपये की रिश्वत की रकम भी बरामद की।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विजिलेंस की इस कार्रवाई को सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। इससे भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ा संदेश गया है।
