(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर/गुलरभोज। नशे के कारोबारियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के निकट पर्यवेक्षण मे चौकी प्रभारी गूलरभोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14लीटर अवैध कच्ची शराब खाम नाजायज के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के निकट पर्यवेक्षण मे चौकी प्रभारी गूलरभोज के नेतृत्व में दिनांक 27/11/23 को दौराने देखरेख शांति व्यवस्था एवं रोकथाम जुर्म जरायम व रोकथाम अवैध मादक पदार्थ मे मामूर रहते हुए चन्दायन पुल रोड पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम जगदीश सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम ढौरा डाम नजीबाबाद थाना किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 38 पाउच लगभग 14 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम नाजायज बरामद हुई। थाना गदरपुर में अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
01. उप निरीक्षक श्री राकेश कठा यत
02.कानि0 1206 लक्ष्मण कुमार
03.0का0615 रघुवर सिंह








