Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। जहा एक और पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में जुटी हैं, लेकिन नशे के कारोबारी पुलिस का कोई भी खौफ न रखते हुए लगातार इसे बढ़ावा देने में जुटे हुए हैं इसमें व्यक्ति के साथ-साथ औरतें भी लगातार कार्य कर रही है।  पुलिस प्रशासन ने एक महिला को 10लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

     श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष महोदय गदरपुर के नेतृत्व में चौकी महतोष क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में ईंट भट्ठे के पास अभियुक्ता देवी मंडल पत्नी स्वर्गीय श्री विप्रो दास निवासी ग्राम सेठी ईट भट्ठे के पास मकरंदपुर थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ समय करीब 14.35 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसका थाना गदरपुर पर मुकदमा FIR नंबर 266/ 23 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम कांस्टेबल 13 12 कुंदन सिंह, महिला कांस्टेबल 89 पार्वती गोस्वामी मोजूद रही।

Advertisement
Advertisement