Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर (संवाद सूत्र)। विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे दंपती व सास की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे आरोपी वाहन चालक को लोगों ने पकड़ लिया।

    वहीं जानकारी मिलने पर पहुंचे आरोपी कार चालक के 8-10 साथियों ने लोगों से गाली-गलौज व मारपीट कर दी और आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से प्राप्त हुई दो तहरीरों पर अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर लिया है।  बुधवार की रात नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग स्थित अमर मेरिज पैलेस में विवाह समारोह था। इसमें शामिल होकर ग्राम गुलड़िया फौजी कालोनी निवासी दीपक अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक पर घर वापस जाने लगा। वह सड़क किनारे बाइक खड़ी करके अपनी सास सरबती से बात करने लगा। बताया जाता है कि इसी बीच बरहैनी की ओर से पहुंचे तेज रफ्तार कार संख्या यूके18ई6600 के चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

     इस पर परिजन उन्हें हल्द्वानी ले गए जहां, चिकित्सकों ने सरबती को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद मौके से भागने का प्रयास कर रहे आरोपित कार चालक को लोगों ने कुछ दूर जाकर दबोच लिया और उसे मैरिज पैलेस ले गए। आरोप है कि थोड़ी देर बाद दो वाहनों में सवार होकर पहुंचे लाठी-डंडों से लैस 8-10 हमलावरों ने लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी कार चालक को लोगों से छुड़ाकर फरार हो गए।

    घटना की जानकारी पर एसएसआई गोविंद सिंह मेहता मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी तब तक वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपी की कार व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष के ग्राम गुलड़िया निवासी प्रदीप पुत्र अशोक सिंह व सर्वेश सिंह पुत्र धर्मपाल की ओर से दी गईं तहरीरों के आधार पर कार के अज्ञात चालक व उसके 8-10 साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।