मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी पर जताया आभार, बोले—समाज का उत्थान और क्षेत्र का विकास रहेगी प्राथमिकता
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60722)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। घास मंडी, आदर्श कॉलोनी में उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली का अनुसूचित समाज एवं क्षेत्रवासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली ने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सम्मान, स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा, समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।

सुरेश कोली ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करना उनका संकल्प है।

कार्यक्रम में राजकुमार सागर, करन गंगवार, अशोक सागर, सुनील सागर, जगत सिंह वनकोटा (पूर्व सैनिक), रघुवीर सिंह (सेवानिवृत्त दरोगा), रूपकिशोर, चन्द्र सेन, कैलाश चंद्र (सेवानिवृत्त दीवान), आनंद सिंह (सेवानिवृत्त सैनिक), कमलवीर, अधिवक्ता दीपक कुमार और गोविंद दास सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता और जनसेवा को लेकर भी उत्साह देखने को मिला।
सुरेश कोली ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग उन्हें जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।








