Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

 

भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने सांसद अजय भट्ट को पत्र भेजकर रेल मंत्रालय से पहल करने का किया अनुरोध

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

982243_cropped.webp

 

गदरपुर खबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट को पत्र भेजकर काठगोदाम/लालकुआं से रुद्रपुर होते हुए अमृतसर साहिब जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन को प्रतिदिन संचालित किए जाने की मांग की है।

गुंजन सुखीजा ने अपने पत्र में कहा कि वर्तमान में यह रेल सेवा सप्ताह में केवल एक दिन संचालित होती है। इस ट्रेन से क्षेत्र के यात्रियों के साथ-साथ अमृतसर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिलती है। ऐसे में ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किए जाने से यात्रियों को आवागमन में अधिक सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने सांसद अजय भट्ट से अनुरोध किया कि इस संबंध में रेल मंत्रालय के समक्ष आवश्यक पहल की जाए, ताकि उक्त ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के दैनिक संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा और अमृतसर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा भी अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़े इस विषय पर सकारात्मक पहल की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो सके।

Advertisement
Advertisement