(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला वारंटी भी शामिल है।
प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 और 17 अक्टूबर 2026 को न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए यह कार्रवाई की। गिरफ्तार वारंटियों में प्रेम सिंह निवासी सूरजपुर नंबर-1, राहुल बिष्ट निवासी सिनेमा लाइन वार्ड नंबर-3, उदयवीर सिंह निवासी डोगपुरी, मुरारी निवासी गूलरभोज, गोविंद कश्यप निवासी वार्ड नंबर-8, बबलू निवासी गदरपुर, राजू उर्फ राजू पेंटर निवासी गूलरभोज नई बस्ती, सुल्तान अली निवासी मजराशीला, अनिल निवासी भजनपुरी (हाल निवासी स्वादिष्ट भोजनालय, दिनेशपुर मोड़) तथा महिला वारंटी देवी मंडल निवासी मुकरंदपुर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, इन वारंटियों के विरुद्ध एनआई एक्ट, चोरी, आबकारी अधिनियम, वन अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, मनोज पांडेय, मोहन बोहरा सहित पुलिसकर्मी और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या शामिल रहीं।








