पांच हेक्टेयर तक भूमि वाले किसानों और बागवानी को हुए नुकसान पर हुई विस्तृत चर्चा
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग, गुंजन सुखीजा ने डीएम से की मुलाकात
गदरपुर खबर रुद्रपुर। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने आज रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट में ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात कर विगत दिनों हुई भारी ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने तथा नुकसान का आकलन कर राहत राशि शीघ्र वितरित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान पांच हेक्टेयर तक भूमि रखने वाले किसानों को मुआवजा दिए जाने तथा ओलावृष्टि से बागवानी और अन्य वृक्ष आधारित फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने का विषय प्रमुखता से उठाया गया। गुंजन सुखीजा ने प्रभावित किसानों को जल्द राहत उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए आर्थिक नुकसान के बीच किसानों को सहारा मिल सके।
प्रदेश मंत्री ने कहा कि मुआवजे की घोषणा के बाद प्रभावित किसानों तक राहत राशि समय पर पहुंचाना आवश्यक है। प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों और पेड़ों को बागवानी को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, जिससे किसानों को आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को समय पर राहत दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाता रहेगा।








