स्वागत-अभिनंदन के साथ क्षेत्रीय समस्याओं और किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70 372 60 222)

गदरपुर खबर काशीपुर। लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर पहुंचने पर रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने उनसे मुलाकात कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर वार्ता की गई।
भारत भूषण चुघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की जनसमस्याओं और किसानों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई इस मुलाकात को क्षेत्रीय समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत भूषण चुघ ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए प्रदेश के विकास और जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।








