Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

राहुल गांधी के आह्वान पर सुप्रीम कोर्ट तक कांग्रेस के मार्च में शामिल हुईं ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा

 

लाल चुनरी ओढ़कर महिलाओं ने दिया संदेश—अब नारी बनेगी चंडी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए अन्याय के खिलाफ उठाएगी आवाज

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

964342_cropped.webp

 

गदरपुर खबर नई दिल्ली। राहुल गांधी जी के आह्वान पर आयोजित कांग्रेस पार्टी के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में देशभर से आई महिला कांग्रेस की टीम ने मार्च में हिस्सा लेकर लोकतंत्र की रक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का संदेश दिया।

964312_cropped.webp

 

इस मार्च में शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में शामिल महिला कार्यकर्ताओं का विशेष आकर्षण उनकी लाल चुनरियां रहीं। माथे पर लाल चुनरी ओढ़कर चल रही महिलाओं ने प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश दिया कि अब महिलाओं को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ चंडी का रूप धारण करना होगा।

 

शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और नागरिकों के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को कमजोर करने और सत्ता के केंद्रीकरण की प्रवृत्तियों के खिलाफ महिलाओं को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी। उन्होंने कहा, “जब लोकतंत्र पर संकट के सवाल उठें और जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश हो, तब महिलाओं को चुप नहीं रहना चाहिए। अब नारी को चंडी बनकर अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा।”

 

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक, सतर्क और आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने दिल्ली पुलिस की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था पर अविश्वास जताते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं भी तैयार रहना पड़ेगा।

 

उन्होंने कहा कि वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए तथा किसी भी पुलिसकर्मी या सुरक्षाकर्मी की पहचान स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने बिना नेम प्लेट के वर्दीधारी व्यक्तियों की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए उनकी जवाबदेही तय करने की मांग की।

 

शिल्पी अरोड़ा ने यह भी कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की अभद्रता या हमले की स्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए पेपर स्प्रे जैसे साधनों के प्रति जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं अपनी सुरक्षा के अधिकार को लेकर सजग रहेंगी और डरकर पीछे नहीं हटेंगी।

 

उन्होंने आगे कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों, महिलाओं के सम्मान और निष्पक्ष व्यवस्था के लिए शांतिपूर्ण एवं संगठित संघर्ष जारी रखेंगी। देशभर से आई महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी इस बात का संदेश है कि महिलाएं लोकतंत्र और अपने अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए तैयार हैं।

 

शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि महिला कांग्रेस का संकल्प स्पष्ट है—महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

 

जारीकर्ता:

शिल्पी अरोड़ा

राष्ट्रीय महासचिव

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस

Advertisement
Advertisement