
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे अतुल पांडे, नुकसान का लिया जायजा
कोपा ढाई नंबर, रोशनपुर और गूलरभोज का किया निरीक्षण, प्रभावित लोगों से मिले
*गदरपु खबरर। क्षेत्र में बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मद्देनजर अतुल पांडे ने विधानसभा गदरपुर के अंतर्गत ग्राम सभा कोपा ढाई नंबर, ग्राम रोशनपुर और गूलरभोज धनका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी श्रीमती अमृता शर्मा एवं संबंधित पटवारी के साथ विभिन्न प्रभावित स्थलों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अतुल पांडे ने प्रभावित स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों की स्थिति का आकलन करना जरूरी है, ताकि नुकसान की वास्तविक जानकारी सामने आ सके।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए उनके साथ खड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है†








