(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 722

गदरपुर खबर रुद्रपुर। लंबे समय से बदहाल पड़े सिंह कॉलोनी के मुख्य मार्ग के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। जिला योजना से स्वीकृत सिंह कॉलोनी गली नंबर-1 से गली नंबर-8 तक करीब 440 मीटर लंबे सीसी मार्ग का विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में फीता काटकर शिलान्यास किया। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर आभार जताया।

लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनने वाला यह मार्ग पिछले करीब 15-20 वर्षों से खस्ताहाल स्थिति में था। बरसात के दौरान सड़क पर गड्ढों में पानी भरने से जलभराव की समस्या पैदा हो जाती थी, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
यह मार्ग इंद्रा कॉलोनी, सिंह कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, भूरारानी और शांति विहार सहित आसपास के कई क्षेत्रों को जोड़ता है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद बड़ी आबादी को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंह कॉलोनी के मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी, जिसे जिला योजना के माध्यम से स्वीकृत कराकर अब धरातल पर उतारा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होते ही क्षेत्र में कई अन्य बड़े डामर मार्गों के निर्माण कार्य भी शुरू किए जाएंगे। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
विधायक के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर समस्याएं भी सुनीं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान अब होने जा रहा है।
इस अवसर पर केके दास, पार्षद सुशील चौहान, पार्षद पति गोविंद राय, रविंद्र धामी, मनमोहन वाधवा, गिरीश जोशी, मुकेश वशिष्ठ, डम्पी चोपड़ा, महेंद्र आर्य, रमा देवी, गुरमीत सिंह, संजय आर्य, गणेश सरकार, राजेश कामरा, सोनू गगनेजा, चेतन अरोरा, चेतन कुमार, विकास सागर, मयंक कक्कड़, राजकुमार, रवि पांडेय, सुनील यादव, कौशल विश्वास, शुभम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।








