कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222

गदरपुर खबर रुद्रपुर। इंद्रा कॉलोनी में श्री शिव नाटक क्लब की ओर से आयोजित प्रभु श्रीराम की रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। दशकों से चली आ रही रामलीला परंपरा के तहत प्रथम दिन मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर मंचन का विधिवत उद्घाटन किया। आयोजन समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने विधायक का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा भगवान गणेश का स्मरण कर रामलीला के सफल आयोजन की कामना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना करते हुए कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सनातन संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के साथ युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। विधायक ने श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों, कलाकारों एवं आयोजन समिति को रामलीला के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
रामलीला के प्रथम दिन ‘नारद मोह’ प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय और प्रभावी संवादों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विधायक शिव अरोरा भी दर्शकों के बीच बैठकर रामलीला का आनंद लेते नजर आए। मंचन के दौरान ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर देर तक धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस दौरान मनोज मदान, डम्पी चोपड़ा, सुमित छाबड़ा, विकास कुकरेजा, वासु गुम्बर, श्री शिव नाटक क्लब अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, महामंत्री राजकुमार भुसरी, कोषाध्यक्ष बब्बू घई, जोली कक्कड़, डायरेक्टर नरेश घई, जीतू गुलाटी, सन्नी घई, सन्नी कक्कड़, रवि कक्कड़, राजीव झाम, विजय पारुती, प्रदीप कालड़ा, इंदजीत सिंह, मदन लाल, हरबंस सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।








