Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

 

Advertisement

बंगाली समाज की मांगों को लेकर विधायक आवास का घेराव, धरने पर बैठे समाज के प्रतिनिधि

 

विधायक शिव अरोरा ने दिया भरोसा, बोले—आचार संहिता से पहले बंग भवन का भूमि पूजन करवाना मेरा वचन

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टररवि कालरा 70 372 60 222)

1058488_cropped.webp

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर। बंगाली समाज की विभिन्न मांगों को लेकर बंगाली कल्याण समिति के बैनर तले समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक शिव अरोरा के आवास का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने बंग भवन निर्माण, विद्यालयों में बंगाली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने और समाज के बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने सहित तीन प्रमुख मांगें उठाईं। सूचना मिलने पर विधायक शिव अरोरा स्वयं धरनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सरकार स्तर पर अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी देते हुए मांगों के समाधान का भरोसा दिलाया।

विधायक शिव अरोरा ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व भी बंगाली कल्याण समिति के प्रतिनिधियों ने रुद्रपुर बस स्टैंड के समीप रामलीला मैदान के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया था। उस समय उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर मांगों के समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष समाज की तीनों प्रमुख मांगों को रखा है।

बंग भवन निर्माण को लेकर आगे बढ़ी प्रक्रिया

विधायक ने बताया कि बंगाली समाज की प्रमुख मांग रुद्रपुर में बंग भवन का निर्माण कराना है। इस संबंध में उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने सचिव आवास को आवश्यक निर्देश देते हुए आगामी कैबिनेट में भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव रखने को कहा था। सचिव आवास आर. राजेश की ओर से भी प्रस्ताव न्याय विभाग को भेजा जा चुका है।

विधायक शिव अरोरा ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से वह बंगाली समाज को वचन देते हैं कि बंग भवन के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करवाकर आचार संहिता लागू होने से पहले टेंडर जारी कराने और भूमि पूजन करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बंग भवन का निर्माण उनका वादा है और इसे पूरा कराने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।

स्कूलों में शुरू होगी बंगाली भाषा की पढ़ाई

दूसरी मांग पर विधायक ने बताया कि बंगाली बहुल क्षेत्रों के इंटर कॉलेजों में बंगाली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने का विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है। मुख्यमंत्री ने सचिव शिक्षा को निर्देश दिए हैं कि बंगाली आबादी वाले क्षेत्रों में बंगाली भाषा के शिक्षकों के पद सृजित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाए, जिससे सरकारी विद्यालयों में बंगाली भाषा की पढ़ाई शुरू हो सके।

छात्रवृत्ति की मांग पर भी चल रही कार्यवाही

तीसरी मांग बंगाली समाज के बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने से संबंधित है। विधायक ने बताया कि इस विषय को भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया है और संबंधित स्तर पर प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा हरिचांद-गुरुचांद स्मृति छात्रवृत्ति कोष की राशि 10 करोड़ रुपये तक करवाने की दिशा में कार्य किया गया है, जिसका लाभ इसी शैक्षणिक सत्र से मिलना शुरू होगा।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि बंगाली समाज की भावनाओं और मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सरकार तक पहुंचाया गया है। संबंधित विभागों में कार्यवाही आगे बढ़ रही है और बंग भवन निर्माण को लेकर समाज को दिया गया वचन पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।

इस दौरान बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, संजय आइस, अर्जुन विश्वास, कार्तिक, मानस बैरागी सहित बंगाली समाज के अनेक प्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement