रजत जयंती पार्क में अतिथियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

गदरपुर खबर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू के निज आवास पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार की सदस्य डॉ. सुषमा गौड़ियाल एवं उत्तराखंड राज्य आयोग के सदस्य नितिन चरण के पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुषमा गौड़ियाल के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई।

इसके पश्चात सभी अतिथि गदरपुर के आवास विकास स्थित रजत जयंती (स्व. जोगेंद्र नाथ पपनेजा) पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण दिया जा सकता है।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गुम्बर, नीरज गुम्बर, मनोज पांडेय, आकाश कोचर एवं ऋतु गुम्बर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









