Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

953794_cropped.webp

 


गदरपुर खबर। किच्छा और सिरौली में निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर गदरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इसके बाद आतिशबाजी कर कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने कहा कि किच्छा और सिरौली के चुनाव परिणाम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि परिणाम कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।

कांग्रेस नेता सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि चुनाव परिणामों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं।

मास्टर रामविलास ने कहा कि जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वहीं सलीम बाबा ने कहा कि चुनाव परिणामों ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है और कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

शाकिर अली ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस को मिला समर्थन कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

इस दौरान पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष सुभाष बेहड़, खेमपुर समिति भीम ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड जीत भुसरी, ब्लॉक अध्यक्ष चंदन निहाल, अजय गाबा, व्यापार मंडल  मिकी भगत, राकेश चावला, सतनाम कंबोज, मुकेश चावला, कृष्ण कंबोज, वेद भगत, रंजीत सिंह, शंकर नगर कोठी, श्याम ठुकराल, अविनाश, मोहम्मद रफी, गोपाल, दीपक सक्सेना, सोनबर अली, साहिल, इदरीस, काली ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

Advertisement
Advertisement

You missed