(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत रखेड़ा में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, माताओं एवं परिवारों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा समग्र विकास को लेकर जागरूकता बढ़ाना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित सेवाओं और विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास विभाग परियोजना की पर्यवेक्षिका मीना मेहरा, बीडीसी विक्रमजीत सिंह एवं ग्राम प्रधान बृजेश सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश रानी, अजमाईन, रेशमा और गीता तथा सहायिकाएं गीता, अजमाईन व अनीता रानी मौजूद रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में समुदाय की महिलाएं एवं किशोरियां भी कार्यक्रम में सहभागी बनीं।








