(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं हाथ में झाड़ू थामकर परिसर में सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सादगी और जमीन से जुड़ाव इस दौरान एक बार फिर नजर आया। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह विभिन्न अवसरों पर खेतों में धान की रोपाई करने, हल चलाने और श्रमदान करते दिखाई दिए हैं। नानकमत्ता में स्वच्छता अभियान के दौरान भी उन्होंने स्वयं सफाई कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की। उनके इस सहज अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनीं।








